Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय के जन्मदिन पर : मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

Praveen Nishee Sat, Feb 21, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर 220 बिस्तरी सिविल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष जनार्दन केवट तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विवेक अग्रवाल, आलोक जायसवाल, जयंती यादव, आदित्य राज डेविड, हीरा रजक, गोपाल बुनकर, अशोक नाविक, गुरजीत सिंह खनूजा, शोभन दास, अंजना विश्वकर्मा, गीता प्यासी, सुनैना विश्वकर्मा, गुलाबो केवट, कलावती केवट, सरस्वती दास एवं रानी साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनार्दन केवट ने कहा कि सेवा कार्य ही संगठन की पहचान है और आगे भी इस प्रकार के जनसेवा कार्यक्रम निरंतर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें