Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

बचपन प्ले स्कूल में आयोजित की गई : जनरल नॉलेज प्रतियोगिता

Praveen Nishee Mon, Mar 2, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कक्षा नर्सरी कक्षा एलकेजी एवं कक्षा यूकेजी के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई!

संस्था की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति ताम्रकार ने बताया कि इतनी छोटी उम्र से ही इस तरह की प्रतियोगिताओं में पार्टिसिपेट करने से बच्चों का मनोबल एवं आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही बच्चे मानसिक रूप से मजबूत होते हैं एवं भविष्य में आने वाली और भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपने आप को तैयार कर पाते हैं

संस्था की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने कहा कि छोटी उम्र से ही कंपटीशन की भावना मन में आती है जो उन्हें मानसिक रूप से और भी दृढ़ बनते हैं और उनमें छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डायरेक्टर ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़, तोषी अग्रवाल ने निभाई।

प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी-ए से कविश अग्रवाल, अथर्व मंडल, मनन जैन व अनय गुप्ता प्रथम, प्रिशा साहू, अब्दुल अहद, ताहिती हलदर व आरवी केशरवानी द्वितीय एवं विरुपक्ष सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा नर्सरी-बी से अन्वेषा शुक्ला प्रथम, शिविका केशरवानी, विआंश वर्मा व नव्या सिंह द्वितीय स्थान एवं एरिका तिर्की व अनायशा सनवी तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा एलकेजी-ए से अर्फ़िया मेमन, कनिष्क शुक्ला, रियांशी साहू, सिद्धि देवानी, शिवांश तिवारी व युमना अंसारी प्रथम, तवीशी तिवारी द्वितीय एवं सार्थक पांडेय तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा एलकेजी-बी से आश्वी अग्रवाल, अनन्या कक्कड़ व शानविका पोरवाल प्रथम, अभिश्री मुखर्जी, अद्विका भारती, जपजोत कौर व दृष्टि गुर्जर द्वितीय एवं कुनाल गोस्वामी तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

कक्षा एल केजी-सी से समायरा सिंह, विहाना फरमानिया व शोविक चंद्र दास प्रथम, शिवांश यादव व आश्वी द्वितीय एवं प्रत्यूष वर्मा तृतीय स्थान पर रहे ।

इसी क्रम में यूकेजी-ए से दर्शिका जायसवाल, शिवार्थ जायसवाल व स्पृहा अग्रवाल प्रथम स्थान पर, सौभाग्य कुमार सिन्हा व उज्जवल तिवारी द्वितीय स्थान पर एवं अद्वैत दास तृतीय स्थान पर रहे

कक्षा यूकेजी-बी से वृन्दा पोद्दार, अर्पिता अग्रवाल, हर्षिल छत्तानी व उज्जवल अग्रवाल प्रथम स्थान पर, भाविका छत्रिया द्वितीय स्थान पर एवं हार्दिक सूर्यवंशी तृतीय स्थान पर रहे वही यूकेजी सी से धनिश कोरी व शास्वत डे प्रथम स्थान पर, ख्याति दुबे द्वितीय स्थान पर एवं ओजस्वी बोथरा तृतीय स्थान पर रहे ।

संस्था की काउंसलर सोनाली दास ने बताया कि जनरल नॉलेज प्रतियोगिता से छोटी उम्र में ही बच्चो में नॉलेज को बढ़ाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकायों साधना सिंह, नंदनी साहू, प्रियंका सिंह, रश्मि प्रसाद, शिल्पी सिन्हा, आरिका ख़ान, वैष्णवी जायसवाल, बी साई प्रीति, सुनीता राम, रुचि सेन एवं सौम्या सेन आदि ने सहयोग किया

विज्ञापन

जरूरी खबरें