Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आंगनबाड़ी के बच्चों को कराया गया न्योता भोज : नौनिहाल बच्चों को पौष्टिक आहार देकर सुपोषित करने में मदद मिलती है-प्रवीण निशी

Praveen Nishee Fri, Feb 20, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी । शासकीय बालक माध्यमिक शाला थाना के बगल में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवाय नाम के छोटे बालक के जन्म दिवस के अवसर पर वरिष्ठ बुद्धिजीवी नागरिक प्रवीण निशी द्वारा पूरी-खीर बनवाकर न्योता भोज कार्यक्रम कराया गया। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 20 ब के काफी संख्या में बच्चे, अभिभावक व वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि प्रवीण निशी ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के अलावा अन्य नौनिहाल बच्चों को पौष्टिक आहार देकर सुपोषित करने में मदद मिलती है। पर्यवेक्षक पूनम सिंह गहरवार ने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों से बच्चों के जन्म दिवस पर न्योता भोज में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम सोनी, सीता सेन, पुष्पा, सहायिका बेबी अग्रवाल, सुनीता यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें