Advertisment

16th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में : राष्ट्रीय गणित दिवस का भव्य आयोजन

Praveen Nishee Mon, Dec 22, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, तार्किक सोच एवं समस्या समाधान की क्षमता को विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलन एवं श्री रामानुजन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गणित के महत्व पर आधारित एक प्रेरक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता को रोचक एवं प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणितीय थीम पर आधारित नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं विद्यार्थियों ने कविता पाठ के माध्यम से संख्याओं, सूत्रों और गणित की सुंदरता को शब्दों में पिरोया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी गणितीय प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “गणित केवल अंकों का विषय नहीं, बल्कि सोचने, विश्लेषण करने और समस्याओं को हल करने की कला है।”

कार्यक्रम के अंत में गणित की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सोनल धवन ने राष्ट्रीय गणित दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कक्षा तीसरी से नवमीं तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न कक्षाधारित गतिविधियाँ भी संचालित की गईं। पूरे आयोजन का वातावरण ज्ञान, उत्साह एवं रचनात्मकता से परिपूर्ण रहा। विद्यालय परिवार ने सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा नवमीं की छात्राएँ शैली जायसवाल एवं अवंतिका अग्रवाल द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ इस सफल आयोजन का समापन हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें