Advertisment

16th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

उल्लास, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर : सरस्वती विकास विद्यालय वार्षिकोत्सव 2025–26 का भव्य शुभारम्भ

Praveen Nishee Fri, Dec 19, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शहर के मध्य स्थित सरस्वती विकास विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के वार्षिकोत्सव का आज गरिमामय एवं भव्य शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उल्लास, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं सांस्कृतिक चेतना का सुंदर प्रदर्शन करते हुए उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को सशक्त रूप से उजागर किया।

इस अवसर पर संस्थान से जुड़े रतन कुमार अग्रवाल, राजेंद्र बोदिया, सुन्दर लाल दुग्गड, प्रमोद पोद्दार,संस्थान के अध्यक्ष पूनम चंद्र अग्रवाल, सुशील बोदिया, सार्थक अग्रवाल, श्रीमती ऋतु बोदिया सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, अनुशासन और संस्कार आधारित शिक्षा की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें