Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में : विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Praveen Nishee Fri, Jan 23, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी (Science and Art Exhibition) का सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 3 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट्स कक्षा स्तर के अनुरूप अत्यंत आकर्षक, रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक रहे।

प्रदर्शनी में कुल 45 से अधिक विज्ञान एवं कला आधारित प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार क्षमता एवं कला कौशल की स्पष्ट झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी एमसीबी के अध्यक्ष शैलेश जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एमसीबी डॉ.अविनाश खरे, शासकीय कन्या उमावि (TWD) की प्राचार्या श्रीमती अल्मा ज्योति, लायंस क्लब के अध्यक्ष कृष्णकांत ताम्रकार, सचिव नीरज अग्रवाल, लायंस क्लब प्राइड की सचिव श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. मिरे, जिला परियोजना समन्वयक सूर्योदय सिंह, सेजेस पौड़ी के प्राचार्य शुभम अग्रवाल, प्रतिष्ठित व्यवसायी कौशल अरोड़ा, पारस मणि सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें