Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: सोलर सिंचाई पम्पों से खेतों में छायी हरियाली जिले के किसानों की आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी, अब वर्षभर हो रही खेती

Admin Mon, Jul 24, 2023

कोरिया 24 जुलाई 2023/सौर सुजला योजना से आज जिले के दुर्गम क्षेत्रों तक भी किसानों के खेतों में फसल लहलहा रही है। जिले में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) विभाग द्वारा प्राप्त सोलर पम्पों से सिंचाई आसान हुई है। विकासखण्ड बैकुंठपुर के ग्राम कुड़ेली के किसान सुखराम प्रजापति बताते हैं कि उनके पास लगभग 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, पहले वे सीजन में गेहूं की फसल लगाते थे लेकिन नल तथा वर्षाजल के माध्यम से पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पाती थी, जब से उनके खेत में 3 एचपी का सोलर पम्प लगा है तब से पूरे वर्ष खेतों में हरियाली रहती है, उन्होंने बताया की पंप लगने के बाद उनकी आमदनी 60000 से अधिक हो गई है जिससे वे बहुत खुश हैं। इसी तरह 5 एकड़ में धान तथा सब्जी की खेती कर रहे हैं। ग्राम केसगवा के मोहर लाल बताते हैं कि सोलर पम्प लगने से पहले खेतों में केवल धान ही लगा पाते थे, सोलर पंप लगने के बाद अच्छी खेती से आमदनी भी अच्छी हो रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें