: कोई पात्र अगर छूट जाएंगी तो फिर से उनका फॉर्म भरा जाएगा और महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जाएगा-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय.
Admin Wed, Feb 21, 2024
रायपुर। 20/02/2024/ छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन भरने की आज आखिरी तारीख थी. इसे लेकर पक्ष विपक्ष के साथ ही महिलाओं की ओर से इसकी तारीख बढ़ाने के लिए लगातार मांग की जी रही थी. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसकी तारीख बढ़ाने की मांग की थी. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना वन टाइम स्कीम नहीं है. ये आने वाले समय में चलती रहेगी.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग-भिलाई के दौरे से रायपुर लौटे. महतारी वंदन योजना की अंतिम तारीख पर उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना में अभी तक 70 लाख आवेदन आ चुके हैं. आज उसका आखिरी समय है. एक बार सबकी जांच होगी. दावा आपत्ति का भी समय रहेगा. उसके बाद लास्ट सूची का प्रकाशन होगा. महतारी वंदन योजना में लाभ मिलेगा, लेकिन यह योजना सतत आगे भी चालू रहेगा. कोई पात्र अगर छूट जाएंगी तो फिर से उनका फॉर्म भरा जाएगा और महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जाएगा.
विज्ञापन