Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: आने वाले समय में प्रत्येक ग्रामीण ले सकेंगे अमृत सरोवर का लाभ - संयुक्त सचिव

Admin Wed, Jun 21, 2023

मनेंद्रगढ़, 20-06-2023/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के दल ने एमसीबी जिले में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति का आंकलन किया। योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों के दल ने सन्तोष व्यक्त किया और मैदानी अमले का उत्साह बढाते हुए और बेहतर करने के निर्देश दिए। विदित हो कि मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित था। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के दो अधिकारियों का दल भी जिले के भ्रमण में आया हुआ है। जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद अधिकारी विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन देखने के लिए औचक निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान केंद्रीय मंत्रालय में पदस्थ संयुक्त सचिव  अमित शुक्ला और उप सचिव  संजय कुमार ने मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ महात्मा गांधी नरेगा से बन रहे मिशन अमृत सरोवर के कार्य का निरीक्षण किया। आवास हितग्राहियों से संवाद करते हुए उन्होंने योजना के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने ग्राम पंचायत बंजी में मिशन अमृत सरोवर के तहत निर्मित होने वाले तालाब का अवलोकन किया। यंहा मौके पर उपस्थित सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा आरिफ रजा ने उन्हें तालाब की लागत राशि एवं अन्य बिन्दुओ पर जानकारी प्रदान की। अमृत सरोवर का निरीक्षण कर केंद्रीय दल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्य को मानक व निर्देश के अनुरूप निर्मित होने पर उपयोगी कहा। उन्होंने इसके लाभ के बारे मे स्थानीय जनों से भी बात की। इस दौरान जिला पंचायत के सम्बंधित अधिकारी, मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के अधिकारी और तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें