Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: 4 जुलाई से छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन महाआंदोलन

Admin Fri, Jun 30, 2023

https://youtube.com/shorts/zyuq5u-T9Yo?feature=share मनेन्द्रगढ़ ।एमसीबी। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सिंह के द्वारा आज खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 4 जुलाई 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन में भाग लेने वाले कर्मचारियों की सूची सौंपी है। विगत 15 वर्षों से स्वास्थ्य कर्मचारियों की जायज मांगे पूरी ना होने पर कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित छत्तीसगढ़ के 50000 से ज्यादा कर्मचारी अब शासन से सीधे संघर्ष करने को तैयार हैं। अपनी जायज मांगों को पूरा नही होता देख अब उनके द्वारा 4 जुलाई 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की तैयारी कर ली गई है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री आर.डी. दीवान, जिला अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर बताया है की 24 सूत्रीय मांगों को लेकर जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के समान वेतन, पुलिस विभाग की भांति वर्ष में 13 माह का वेतन, चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान, नियमितीकरण 62 वर्ष की सेवा गारंटी और अन्य मांगों को लेकर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मैदानी स्तर तक सभी नियमित, संविदा ,एनएचएम , जीवनदीप समिति के सभी कर्मचारी 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन में रहकर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं बंद करेंगे। समस्त कर्मचारियों द्वारा शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों से व्यथित होकर इस आंदोलन से जनमानस को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है और आंदोलन को अपनी मजबूरी बताया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें