Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ : भारतीय संविधान अधिकारों के साथ कर्तव्य का बोध कराता है – अनुपमा निशी

Praveen Nishee Mon, Jan 26, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है—यह बात शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अनुपमा निशी ने कही।

गरिमामय समारोह में ध्वजारोहण करते हुए अनुपमा निशी ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पालकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा संविधान निर्माताओं को स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने उपस्थितजनों से छुआछूत, भेदभाव, जातिवाद, संप्रदायवाद एवं लिंगभेद जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर देशहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

सुमित जायसवाल के नेतृत्व में स्काउट एवं रेडक्रॉस की छात्राओं ने बैंड के साथ आकर्षक परेड प्रस्तुत कर शानदार सलामी दी।

कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य अर्चना वैष्णव, शिव कुमार शुक्ल एवं राजीव सोनी टी. गोपाल राव ने छात्राओं को देश सेवा, समाज एवं परिवार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक गोविन्द दास द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें