Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

डॉ. प्रो स्वप्न सामंता नेत्र रोग विशेषज्ञ के नेतृत्व मे : दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

Praveen Nishee Tue, Jun 23, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एसोसिएशन ऑफ़ कम्युनिटी ऑफ़्थल्मोलॉजी ऑफ इंडिया के द्वारा डॉ. प्रो स्वप्न सामंता नेत्र रोग विशेषज्ञ के नेतृत्व मे दृष्टि रथ के माध्यम से मनेंद्रगढ़ के ग्रामीण अंचल के लोगों को नेत्र संबंधी बीमारियों की जानकारी एवं बचाव की जानकारी दी गई।।

डॉ सामंता द्वारा देश भर में दृष्टि रथ के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है, इसी क्रम मे मनेंद्रगढ़ आगमन हुआ। 220 बिस्तर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अमित मिरे (mirrey), डॉ. भाषिता साहू ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।। रथ के माध्यम से मनेंद्रगढ़, मुखियारपारा, नागपुर में लोगों को जानकारी दी गई एवं आँखों को कैसे सुरक्षित रखा जाए

1. अपनी आंखों का साफ पानी से धोएं

2. हरी पत्तेदार सब्जी, पीले फल का उपयोग ज्यादा करे।

3. शुगर की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति 6 माह में आँख की जांच कराए

4. ग्लूकोमा से बचने 40 साल आयु के बाद आंख का प्रेशर और रेटिना की जांच कराए

5. स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हो ताकि समय से बीमारी की जानकारी हो और उपचार हो जाए

6. समय से मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराए, मोतियाबिंद का एक ही इलाज है ऑपरेशन

7. मृत्यु उपरांत नेत्रदान को प्रोत्साहित करें

8. आंख में चोंट लगने पर तत्काल नेत्र चिकित्सक को दिखाएं, समय से इलाज ना करने से दृष्टिहीन होने का खतरा भी हो सकता है

9. प्रसव के बाद बच्चों का और प्री मैच्योर बच्चों का नेत्र जांच अवश्य कराना चाहिए

इस प्रकार गांव में जाकर जानकारी दी गई।। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर जायसवाल, नेत्र सहायक अधिकारी आर डी दीवान, दशरथ राम, रीमा सिंह, अरुण ताम्रकर , नागपुर सीएचसी के सहायक चिकित्सा अधिकारी वर्षा श्रीवास्तव, एस के दुबे, सुपर वाइजर श्री केन, एकल अभियान के अभियान प्रमुख राजेश साहू नवनीत कुशवाहा, परमेश्वर बघेल का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ जिससे मुख्तियारपारा में एकल अभियान के चालीस आचार्यों को नेत्र सुरक्षा की जानकारी दी गई, वो विद्यालयों में जानकारी देंगे । जिससे अधिक लोगों को जानकारी दी जा सकी। दृष्टि रथ टीम द्वारा ग्रामीण जनो का मेडल देकर सम्मानित किया गया और आग्रह किया कि जन जन में इन बातों को पहुँचाए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें