: ग्लूकोमा (काला मोतिया) के बारे में दी गई जानकारी मरीजों का हुआ परीक्षण.
Admin Sat, Mar 16, 2024
मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ग्लुकोमा सप्ताह के दौरान मरीजों का परीक्षण कर बीमारी के बारे में जानकारी एवं बचाव के बारे में बताया गया। 40 वर्ष से अधिक आयु वाले' को नियमित परीक्षण कराना चाहिए। ग्लुकोमा को काला मोतिया भी कहा जाता है। यह गंभीर नेत्र बीमारी है इसमे आंख में दर्द, आंख की रोशनी कम होना, बार बार चाश्मा का नंबर बदलना, दृष्टि का दायरा सिकुड़ना, आंख का प्रेशर बढ़ना, आंव में चोर लगने से या ५० वर्ष से अधिक आयु वालो को ग्लूकोमा की संभावना होती है। भारत का प्रेशर बढ़ने से ऑप्टिक नर्व सूख जाता है, जिसका उपचार संभव नहीं है। सही समय पर आंख की जाँच कराकर परेशानी से बचा जा सकता है। मनेंद्रगढ़, चिरिमिरी,खड़गाव जनकपुर, नागपुर डोमनहिल में नेत्र परीक्षण की व्यवस्था है। जहाँ उचित जांच व परामर्थ ले सकते हैं। ग्लूकोमा सप्ताह के दौरान मरीजो व परीजनों को जानकारी दी गई व परीक्षण किया गया।
विज्ञापन