: शिक्षक नदारत कार्यवाही के दिए निर्देश
Admin Wed, Jul 12, 2023
सोनहत/ कोरिया । तहसीलदार एवम मुख्यकार्यपालन अधिकारी सोनहत द्वारा मतदान प्राथमिक शाला में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्राथमिक शाला नौगोई एवम प्राथमिक शाला, प्राथमिक शाला बड़वार के स्थित मतदान केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। दोनों शालाओं के बच्चे गणित और हिंदी विषय में पूंछे गए प्रश्नों के सही उत्तर दिए। प्राथमिक शाला बड़वार के पदस्थ दोनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए जिसके कारण विकास खंड अधिकारी सोनहत को अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनामक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मतदान केंद्र सुंदरपुर के निरीक्षण किया गया।भवन मरम्मत कार्य धीमी प्रगति पर सीईओ पन्ना द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्य पूर्ण कराने सचिव को निर्देश दिए तथा तहसीलदार द्वारा प्री मैट्रिक छात्रावास के अधीक्षक को पेयजल, मीनू के अनुसार भोजन,कैश बुक मेंटेन करने का निर्देश दिया गया
विज्ञापन