Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु 80 नग कंबल एवं 100 नग फूड पैकेट का वितरण : छेरछेरा पर्व पर जागृति महिला समिति ने किया सामाजिक सेवा का अनुकरणीय कार्य

Praveen Nishee Sat, Jan 3, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। रामनगर, डोला (हसदेव क्षेत्र)।छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र द्वारा सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जरूरतमंदों के लिए जनसेवा का कार्य किया गया। कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु समिति द्वारा 80 नग कंबल एवं 100 नग फूड पैकेट का वितरण किया गया।

यह सेवा कार्य श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन के प्रेरणा, संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर किया गया। इसी क्रम में दिनांक 03 जनवरी 2026 को रामनगर, डोला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों सहित जरूरतमंदों को कंबल व खाद्य सामग्री वितरित की गई। सेवा प्राप्त करने वालों के चेहरों पर प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी और उन्होंने समिति सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर डॉ. श्रीमती सरोज बाला विश्नोई, अध्यक्ष, जागृति महिला समिति ने सभी से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

इस जनसेवा कार्य में

श्रीमती रूना मित्रा (सचिव), राजकुमारी रघुवंशी, तृप्ति पाण्डेय (समाज कल्याण सचिव), माला तिवारी, ऋचा जिंदल, मिताली सिल, स्नेह नामदेव, रीना बघेल सहित जागृति महिला समिति की सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जागृति महिला समिति का यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें