Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

शिवपुर समाधान शिविर में 575 आवेदनों का त्वरित निराकरण : सरकार का विज़न-गांव-गांव तक पहुंचेगा जनकल्याण योजना-श्याम बिहारी जायसवाल

Praveen Nishee Fri, May 9, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत शिवपुर की बाजार के पास 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक चले सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जन सुविधाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सका। समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री, जनपद अध्यक्ष श्याम बाई मरकाम के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बीच महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गोद भराई रस्म के तहत किरण सिंह, सम्पति, रमजनिया, राम बाई, प्रियंका, कौशल्या, प्रिया, मानमति, श्याम बाई और नीलू को गोद भराई किया गया तथा अन्नप्राशन में वासु सिंह, आराधना और सुभाष का अन्नप्राशन किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने अपने संबोधन में बताया कि यह सुशासन तिहार के अंतर्गत खड़गवां ब्लॉक का पहला शिविर है, जिसमें शिवपुर, गिद्धमुड़ी, बरदर, लकरापारा, सेंधा, पीपर बहरा, मझौली ग्राम पंचायतों से कुल 613 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 575 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जितना संभव हो सकेगा, सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य ममता सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और आमजन को इनका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत होता है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह शिविर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार का हिस्सा है। इसका उद्देश्य है कि शासन खुद जनता के द्वार पर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को समस्या समाधान हेतु कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि शासन खुद गांवों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ सालों में सरकार ने धरातल पर कार्य करके दिखाया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 106 से अधिक सड़कों की स्वीकृति दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 18 लाख आवासों का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से साढ़े तेरह लाख स्वीकृत हो चुके हैं, और हाल ही में 12,600 नए आवासों को मंजूरी दी गई है। अगले दो वर्षों में 37,000 नए मकानों के लिए सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की एक लाख से अधिक बहनों को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं छोटे उद्योगों, कृषि और अन्य गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। किसानों के लिए धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब 5500 रुपये प्रति मानक बोरा मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की सहायता सीधे बैंक खाते में दी जा रही है। शिक्षा क्षेत्र में खड़गवां में एक कृषि महाविद्यालय की शुरुआत की जा रही है। वन विभाग की बरदर नर्सरी पुनः प्रारंभ की गई है, जिससे रोजगार और पर्यावरण दोनों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा एवं राशन कार्ड वितरण किया गया ।

इस समाधान शिविर में पुलिस, राजस्व, विद्युत, कृषि, क्रेडा, महिला एवं बाल विकास, श्रम, जनसम्पर्क, मछली पालन, ग्रामीण यांत्रिक सेवा, स्वास्थ्य, आयुष, खाद्य, सीएससी, उद्यान, आबकारी, वन, समाज कल्याण, जल जीवन मिशन, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पशुपालन, पीडब्ल्यूडी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। आवेदन और निराकरण की स्थिति इस प्रकार रही दृ शिवपुर से 285 में से 268 आवेदन निराकृत, 17 लंबित, गिद्धमुड़ी से 53 में से 48 निराकृत, 5 लंबित, मझौली से 14 में से 13 निराकृत, 1 लंबित, बरदर से 61 में से 59 निराकृत, 2 लंबित, लकरापारा से 100 में से 93 निराकृत, 7 लंबित, पीपरबहरा से 42 में से 39 निराकृत, 3 लंबित और सैदा से 58 में से 55 निराकृत, 3 लंबित रहे। कुल 613 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 574 का निराकरण किया गया और 38 लंबित हैं। वहीं कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 1 का निराकरण किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्याम बाई मरकाम, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, सभी सातों पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, जनपद सदस्य रूपेश बंजारे, तहसीलदार विजेन्द्र सारथी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें