नियमित श्रमदान बना नगर की पहचान : जोड़ा तालाब छठ घाट में स्वच्छता अभियान में उमडा जन सैलाब
Praveen Nishee Sun, May 4, 2025
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान की प्रेरणादायक अपील पर आज दूसरे रविवार को जोड़ा तालाब छठ घाट जनसहयोग और सेवा भावना का केंद्र बन गया। नगर के आम नागरिकों ने स्वेच्छा से श्रमदान करते हुए सफाई व सौंदर्यीकरण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि सामाजिक एकता और नागरिक उत्तरदायित्व का भी प्रेरक उदाहरण है। इस मौके पर श्रीमती प्रतिमा यादव, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। जब समाज जागरूक होता है, तभी शहर चमकता है। श्रीमती मुक्ता चौहान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि शहरी विकास तभी संभव है जब नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत बना लें। नगर पालिका इसके लिए हरसंभव प्रयासरत है। सामाजिक कार्यकर्त्ता रामचरित द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छता केवल शरीर की नहीं, विचारों और परिवेश की भी होनी चाहिए। जब घर-आंगन, गली-मोहल्ला और मन–सब कुछ साफ हो, तभी सच्चा ‘रामराज्य’ संभव है। पवन साहू, उप अभियंता, नगर पालिका परिषदने कहा कि साफ-सफाई के लिए सिर्फ मशीनरी नहीं, बल्कि जनसहभागिता जरूरी है। तकनीक और जनता मिलकर ही परिवर्तन ला सकते हैं।श्रीमती नम्रता सिंह, उप अभियंता, नगर पालिका परिषद ने कहा कि साफ शहर, सुरक्षित समाज। जब हर घर अपने आसपास को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तभी हम लक्ष्य तक पहुंचेंगे। लखन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि श्रमदान सबसे सच्चा दान है। हमें आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुसंस्कृत नगर सौंपना है।सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व उपाध्यक्ष नपा ने कहा कि बुज़ुर्गों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को स्वच्छता का महत्व समझाएं। एक झाड़ू समाज की सोच को साफ कर सकती है,जयचंद बोथरा, समाजसेवी एवं व्यापारी ने कहा कि व्यापार केवल लाभ के लिए नहीं, समाज सेवा का माध्यम भी है। हर दुकानदार अपनी दुकान के बाहर स्वच्छता बनाए रखे,पंकज जैन संचेती, प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि व्यापारी वर्ग को चाहिए कि वे प्लास्टिक पर नियंत्रण रखें और कचरे के सही निष्पादन की आदत डालें,संजीव ताम्रकार, प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ चेबर एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता ने कहा कि स्वच्छता से ही समाज में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हमें अपने मोहल्ले को मंदिर जैसा पवित्र बनाना होगा, सरजू यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्षने कहा कि जब गली मोहल्ले साफ होंगे, तब ही बच्चों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा। स्वच्छता हमारे भविष्य की सुरक्षा है
सभी ने श्रमदान कर न केवल श्रम की महत्ता को सिद्ध किया, बल्कि नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.नगर पालिका परिषद ने यह संकल्प लिया है कि यह अभियान समय-समय पर निरंतर चलता रहेगा।इस मौके पर दिनेश्वर मिश्रा, राजेश सिंह,पार्षद दयाशंकर यादव, शुचि पाण्डेय,शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ जन भागीदारी अध्यक्ष श्रीमती नीलू जायसवाल,पार्षद शांता जायसवाल, पूजा घोषाल, संजय सिंह सेंगर,कंचन दास,पार्षद सुनैना विश्वकर्मा, रामधुन जायसवाल, पार्षद उर्मिला जायसवाल, पार्षद माया सोनकर, पार्षद मो. सईद, पार्षद मुकेश अग्रवाल, पार्षद गिरधर जायसवाल,पार्षद स्वप्निल सिन्हा, रवि जैन, विनीत जायसवाल,, पार्षद ओमप्रकाश जायसवाल,विनीत जायसवाल, श्रीमती मीनू सिंह, सौरभ गुप्ता,मनोज केशरवानी,गौरव गुप्ता,ब्रजेश जायसवाल समेत नगर के गणमान्य जन मौजूद रहे.
विज्ञापन