Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: ठगी के मामले में दो आरोपियों को ओडिसा से गिरफ्तार करने में  कोरिया पुलिस ने सफलता पाई

Admin Fri, Feb 16, 2024

[video width="848" height="664" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/02/VID-20240216-WA0212.mp4"][/video] मोनिका सिंह ठाकुर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ) कोरिया बैकुण्ठपुर।कोरिया। ठगी के मामले में कोरिया पुलिस ने दो आरोपियों को ओडिसा से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चार नग मोबाईल दो नग नया एटीएम कार्ड व दो नग एयरटेल सिम बरामद किया गया है मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह ठाकुर ने बताया कि अन्तर्राजिय गिरोह के दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमे एक आरोपी की अभी भी तलाश की जा रही है । घटना के बारे में बताया कि चरचा थानां में आकर प्रार्थी सोनई सिंह ने शिकायत दर्ज कराया कि जीवा हर्बल हेल्थ केयर में लकी ड्रा लगा जिसमे द्वितीय पुरुस्कार मिला है दिए गए नम्बर पर जब फोन किया तो लकी ड्रा में मिली गाड़ी चाहिए तो रजिस्ट्रेशन हेतु 5,500 रुपये लगेगा और बीमा के लिये 12,000 रुपये लगेगा व आल इंडिया परमिट के लिए 25.500 लगेगा । वही अलग अलग आरोपी अलग अलग नम्बर से प्रार्थी को फोन करके अलग अलग अकाउंट में पैसा मांग रहे थे । जब प्रार्थी ठगों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई ठगी का शिकार हो गई जिस पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार संज्ञान लेते हुए सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान , आरक्षक सजल जायसवाल , चरचा से प्रधान आरक्षक अरविन्द कील एवं राजेश रागड़ा को ओडिसा के लिए टीम भेज गया । ओडिसा में थानां पिरहट से रतिकांत एवं अन्य जगह से दो आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया । आरोपियों में दूसरा बैकुंठ चन्द्र दास को गिरफ्तार किया गया वही तीसरा आरोपी सुजीत गुप्ता निवासी बिहार की तलाश पुलिस कर रही है आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चार नग मोबाईल ,दो नग एटीएम व दो नग सिम जप्त किया गया आरोपियों को धारा 420 भा. दं. वि एवं 66 (ग)(घ) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें