Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

वरिष्ठ पत्रकार कामरेड : के.विक्रम राव को लाल सलाम....

Praveen Nishee Mon, May 12, 2025

रायपुर। भारतीय पत्रकारिता जगत ने आज अपना एक स्तंभ खो दिया। देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.विक्रम राव का आज प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे साँस संबंधी तकलीफ़ के कारण आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन का समााचार मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी सक्रियता को देखते हुए सहसा यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह अब नहीं रहे।डॉ. राव पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय थे और श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। उनका जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों, निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा, छ्ग के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा - कामरेड के. विक्रम राव को लाल सलाम.. उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।वे जीवन भर श्रमजीवी पत्रकारों के लिये संघर्षरत रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें