अक्षय तृतीया पर मनाया गया : भगवान परशुराम जन्मोत्सव
Praveen Nishee Wed, Apr 30, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनेन्द्रगढ़ के आमा खेरवा रोड स्थित श्री दुर्गा धाम में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक विधि से भगवान परशुराम जी के पूजन-अर्चन से की गई। इसके पश्चात भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने भगवान परशुराम के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
समाज के लोगों ने इसे एकजुटता, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का पर्व बताया तथा आगे भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करने का संकल्प लिया।इस मौके पर विनोद तिवारी, रामचरित द्विवेदी, नरोत्तम शर्मा, पंकज तिवारी,संजय त्रिपाठी,भीमसेन सोनी, हरि प्रसाद तिवारी, गौतम शर्मा, श्रीचंद तिवारी, दुर्गा शंकर मिश्रा,अक्षय तिवारी, कृष्णा शर्मा, दिनेश द्विवेदी, राकेश शर्मा, विजय पाठक, अभिषेक शर्मा,गौरव तिवारी, श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती सुमन पाठक, अंजू पाण्डेय, सुषमा त्रिपाठी, अंकिता तिवारी, उत्तरा तिवारी, दुर्गा समेत अन्यान्य जन काफी संख्या में मौजूद रहे.कार्यक्रम के उपरांत पहलगाम हमले में शहीद भारत वासियों तथा समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. विजय मिश्रा एवं समाज के युवा स्व. नीरज तिवारी को समाज के लोगों ने मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
विज्ञापन