: खनिज एवं पुलिस विभाग की बड़ी कार्यवाही,अवैध परिवहन ,उत्खनन करते 07 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया
Admin Sat, Mar 30, 2024
[video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/03/VID-20240330-WA0992.mp4"][/video]
मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।रेत के अवैध परिवहन /उत्खनन करते पकड़े गए 07 वाहन आज दिनांक 30.03.2024 को खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा मनेंद्रगढ़ से लगे चैनपुर एवं चिवटिमार से खनिज रेत के अवैध परिवहन /उत्खनन करते 07 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त कर थाना मनेंद्रगढ़ में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है ।सभी वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 एवं , छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्यवाही की गई है । कार्यवाही में ये रहे शामिल खनिज अधिकारी मनेंद्रगढ़ ,खनिज निरीक्षक मनेंद्रगढ़ ,थाना प्रभारी पोड़ी ,एवं अन्य पुलिस स्टाफ खनिज स्टाफ शामिल रहे ।
विज्ञापन