जिले को क्षय (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान : एमसीबी जिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है- श्याम बिहारी जायसवाल
Praveen Nishee Wed, Apr 30, 2025
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में एम सी बी जिले को मिला सम्मान, कार्यक्रम दिनांक 30/4/2025 को चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरीयम में आयोजित किया गया । जिसमें राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत 2025 तक करने हेतु भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा , निश्चय निरामय 100 दिवसीय जांच एवं उपचार अभियान चलाया गया जिसमें जिले के पूरे लोगों का टीबी स्क्रीनिंग मितानिन एवं स्वास्थ कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर किया गया तथा उच्च जोखिम समूह वाले 77600 लोगो का जांच प्रपत्र भरकर प्राथमिकता के आधार पर X -RAY जांच जिले के जिला अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंदों में कराया जा रहा निश्चय निरामय अभियान में 5076 टीबी संभावित मरीज मिले जिनका NAAT मशीन द्वारा टीबी जांच कराया गया 135 टीबी मरीज मिले जिनका दवा प्रारंभ किया गया भारत सरकार द्वारा टीबी मुक्त पंचायत अभियान चलाया जा रहा जिसमें राज्य को भारत सरकार द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों के कार्यों के आधार पर सम्मानित किया गया स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा एम सी बी जिले को प्रदेश स्तर पर 3 अलग अलग श्रेणी का पुरस्कार दिया गया जिसमें (राज्य स्तर में, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में वर्ष 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने , एवं टीबी यूनिट चिरमिरी को ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ टीबी यूनिट हेतु) उत्कृष्ट कार्यों हेतु एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वाशन के तहत ( NQAS) उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु एमसीबी जिले को प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिन्ह (मोमेंटो)प्रदान करते हुए स्वास्थ मंत्री ने जिले के पूरे टीम को बंधाई दी साथ में ,सचिव स्वास्थ्य अमित कटारिया ,आयुक्त सह मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन स्वास्थ्य सेवाएं डॉ प्रियंका शुक्ला राज्य क्षय अधिकारी डॉ.धर्मेंद्र गहवई की उपस्थित में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे,डीपीएम डॉ पुष्पेंद्र सोनी के साथ टीम एमसीबी को सम्मानित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन कलेक्टर एमसीबी डी राहुल वेंकट के निगरानी व मार्गदर्शन में संचालित हैं। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के समस्त जिले के अधिकारी के साथ एमसीबी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे,डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र सोनी बीएमओ डॉ. एस कुजूर ,सीपीएम राजकुमार राजवाड़े, जिला कार्यक्रम समन्वयक संतोष सिंह, जिला पीपीएम समन्वयक राजेश विश्वकर्मा ,DPNHO लक्ष्मी कुमारी रजक ,STS कृष्ण चंद्र, CHO श्रीमती नीलू देवी पटेल उपस्थित थे
विज्ञापन