Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनेन्द्रगढ़ में : नशा मुक्ति का संदेश, जागरूकता रैली का आयोजन

Praveen Nishee Tue, Jan 13, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।स्वामी विवेकानंद जयंती एवं युवा महोत्सव के पावन अवसर पर मनेन्द्रगढ़ की सड़कों पर नशा मुक्त भारत का सशक्त संदेश गूंज उठा। नालसा के मार्गदर्शन में DAWN फ्री इंडिया स्कीम–2025 के अंतर्गत 5 से 12 जनवरी तक चल रहे विशेष अभियान के दौरान थाना क्षेत्र से सिविल लाइन रोड तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने नशा मुक्ति, विधिक साक्षरता और साइबर सुरक्षा से जुड़े स्लोगन एवं बैनर हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली का उद्देश्य केवल संदेश देना ही नहीं, बल्कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प दिलाना भी रहा।

कार्यक्रम के दौरान DAWN योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा नशे के विरुद्ध सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 14446 को जन-जन तक पहुँचाया गया। इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर ठगी से बचाव के उपाय तथा निःशुल्क कानूनी सहायता हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी साझा की गई।

करीब 34 लोगों की सहभागिता के साथ यह आयोजन सामाजिक जागरूकता का सशक्त उदाहरण बना। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को नशे के विरुद्ध संघर्ष करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद सपन महतो, वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद माया सोनकर एवं वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद किरण कुजूर की प्रमुख उपस्थिति रही।

यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशा मुक्त एवं जागरूक समाज की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें