Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

विधायक श्रीमती रेणुका सिंह के जन्मदिवस समारोह में होगे शामिल : *मंत्री श्री रामविचार नेताम का 05 जनवरी को होगा जिला दौरा, कृषि, शिक्षा और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Praveen Nishee Sun, Jan 4, 2026

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन तथा पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम सोमवार 05 जनवरी 2026 को मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनका यह दौरा कृषि, शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक समीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री श्री नेताम प्रातः 10:45 बजे सर्किट हाउस मनेन्द्रगढ़ से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और सुबह 11:00 बजे जनपद पंचायत खड़गवां पहुंचकर कृषि महाविद्यालय भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिए जाने की संभावना है।

दोपहर 12:30 बजे मंत्री श्री नेताम ग्राम सरभोका स्थित के.बी. पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग पहुंचेंगे, जहां आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे विधायक श्रीमती रेणुका सिंह के जन्मदिवस समारोह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं देंगे। दोपहर 3:00 बजे मंत्री श्री नेताम ग्राम पंचायत बंजी के गुरूचौहवा पारा, आल्हामाड़ा पहुंचकर पारंपरिक छेरता तिहार कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक एकता के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।

शाम 5:00 बजे मंत्री श्री नेताम कलेक्ट्रेट कार्यालय मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर जिला समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें