Advertisment

16th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर : नगर पंचायत झगराखाण्ड वार्ड क्र. 12 में हुआ सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

Praveen Nishee Wed, Dec 17, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा तथा विधायक प्रतिनिधि उमेश जायसवाल के प्रयासों से नगर पंचायत झगराखाण्ड के वार्ड क्र. 12 में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम नगर पंचायत झगराखण्ड की अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव के कर-कमलों से, भाजपा हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वार्ड क्र. 12 के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष देव नारायण सिंह ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास स्वास्थ्य मंत्री की मंशा के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं सुलभ होंगी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. अंशुमान चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि वे इस क्षेत्र एवं नगर के मूल निवासी हैं और नगर क्षेत्र की उन्नति हेतु किया गया प्रत्येक कार्य सराहनीय है। सामुदायिक भवन के निर्माण से विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को उनके मांगलिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी, जो उनके लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत झगराखण्ड के समस्त भाजपा पार्षदगण, पदाधिकारीगण तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें