Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

बिलासपुर के डी.पी. विप्र महाविद्यालय का मान बढ़ा : एनसीसी कैडेट भूपेंद्र साहू का गणतंत्र दिवस परेड, आर डी सी 2026के लिए चयन

Praveen Nishee Sat, Dec 27, 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित डी.पी. विप्र महाविद्यालय के नाम एक और स्वर्णिम उपलब्धि जुड़ गई है। महाविद्यालय के एनसीसी के छात्र, जूनियर अंडर ऑफिसर भूपेंद्र साहू का चयन दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर आर.डी.सी. 2026 के लिए हुआ है। भूपेंद्र की इस सफलता ने न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे बिलासपुर जिले को गौरवान्वित किया है।

कठिन चयन प्रक्रिया और अटूट परिश्रम

भूपेंद्र साहू का चयन एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है, जो अगस्त माह 2025से प्रारंभ हुई थी। इस मुकाम तक पहुँचने के लिए उन्होंने विभिन्न कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार किया, जिनमें शामिल हैं:

आरडीसी-1 (रायगढ़)

आरडीसी-2 (लखोली)

आईजीसी (भोपाल)

प्री-आरडीसी-1 एवं प्री-आरडीसी-2 (भोपाल)

आरडीसी लॉन्च कैंप (भोपाल)

1.5 लाख कैडेट्स के बीच बनाई जगह

मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय के अंतर्गत आने वाले लगभग 1,50,000 (डेढ़ लाख) कैडेट्स में से केवल 136 कैडेट्स का चयन अंतिम रूप से दिल्ली के लिए किया गया है। भूपेंद्र साहू इन चुनिंदा कैडेट्स में से एक हैं, जो दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में अपने निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे और राजपथ (कर्तव्य पथ) पर कदमताल करेंगे।

महाविद्यालय और सेना अधिकारियों ने दी बधाई

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू शुक्ला, उप-प्राचार्य डॉ. एम.एस. तंबोली और डॉ. मनीष तिवारी ,कैप्टन आशीष शर्मा, प्रो ए श्री राम , डॉ विवेक अंबलकर, प्रो नीधिष चौबे,डाॅ अजय यादव,डाॅ शैलेनॅद्र तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. आशीष शर्मा ने भूपेंद्र के अनुशासन और समर्पण की सराहना की।

साथ ही, 7वीं छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल लोकेश देवा, सुबेदार मेजर देवेश कुमार, बृजमोहन सिंह, सूबेदार हरविंदर सिंह, नायब सूबेदार लाल सिंह, हवलदार मनोज सिंह, हवलदार दिलीप मेहरा एवं समस्त पी.आई. स्टाफ ने कैडेट भूपेंद्र साहू को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

भूपेंद्र साहू की यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, जो देश सेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलना चाहते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें