Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

: एमसीबी जिले में नए एसपी  सिद्धार्थ तिवारी ने किया पदभार ग्रहण

Admin Thu, Jun 1, 2023

मनेंद्रगढ़/1 जून 23/ जिले के नए पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के द्वारा एसपी  टीआर कोसिमा का स्थानांतरण सेनानी बिलासपुर के पद पर किया गया है उनके स्थान पर  सिद्धार्थ तिवारी को ज़िले का नया कप्तान बनाकर भेजा गया है। एसपी कार्यालय पहुंचने पर श्री तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया तत्पश्चात् उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक  टीआर कोसिमा द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी को जिले के कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी देते जिले का

चार्ज सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर तत्परतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। आईपीएस  सिद्धार्थ तिवारी भारतीय पुलिस सेवा के 2015 बैच के  पुलिस अधिकारी हैं। वे मूलतः दिल्ली के निवासी हैं। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक कोंडागाँव और पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें