: ओ! सियासत दारों सुन लो जरा आंख में पानी रखना। तंग गली की बस्ती खातिर दिल में सदा "रवानी" रखना।
Admin Fri, Mar 22, 2024
टी आई , कश्यप साहब से कहना है
अब मनेद्रगढ़ एमसीबी जिले के सिटी थाना प्रभारी अमित कश्यप हैं। उनकी सोच है कि मनेद्रगढ़ में अपराध न होने पाए । कई बार अपराधी ऑटो से ही एक जगह पर दूसरे जगह जाकर अपने अड्डे में पहुंचकर अपने अनैतिक कार्यों को अंजाम देते हैं । यदि टी आई मनेद्रगढ़, ऑटो चालकों की वर्दी और नेम प्लेट लगाने को अनिवार्य कर दें तो अच्छा, इससे ऑटो चालकों की पहचान आसान हो सकेगी एवं अपराधियों की घुसपैठ, अंजान ,आगंतुक यात्रियों की भी विश्वसनीय जानकारी मिल सकेगी और ऑटो में बैठने वाली महिलाओं एवं अन्य व्यक्ति विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा एवं पहचान भी कर सकेंगे । बाहर से आया हुआ हर व्यक्ति थोड़ा बहुत भीतर से तो भयभीत रहता ही है अपनी सुरक्षा चाहता है ।समस्त ऑटो चालकों का विवरण थाने में भी होना चाहिए ।कई बार शराब ,ज्यादा पैसे लेकर ऑटो वाले ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर आने जाने काम करते हैं ,और ज्यादातर ऑटो वालों को पुलिस वाले रोकते भी नहीं है। इस पर रोक लगे क्योंकि उनकी ऐसी मंशा है कि अब सीमावर्ती इलाकों से आ रही दारू भी रोक लगे। जुआ सट्टा अवैध शराब तस्कर, अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ टी आई साहब कुछ बेहतर सोचेंगे ऐसी आशा है।
सी ए ए
केंद्र सरकारने सिटीजन शिप अमेंडमेंट एक्ट (सीएए)
को लेकर अधिसूचना जारी कर दी यह कानून देश भर में लागू हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार नागरिकता संशोधन कानूनके तहत
तीन पड़ोसी देश बांग्लादेश पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014से पहले आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भी भारत की नागरिकता मिल सकेगी। कानूनन, भारत की नागरिकता के लिए
10 साल से अधिक समय भारत में बिताना जरूरी है। लेकिन अब नागरिकता संशोधन कानून के अनुसार अब गैर मुसलमानोंको 6 साल रहने पर भारतकी नागरिकता दे दी जाएगी। भारत की यह सुह्दयता एवं नरमी वैश्विक स्तर पर चर्चित है ।
मुख्यमंत्री की क्लास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर ,एसपी की विगत दिनों जमके क्लास ली ।उन्होंने राज्य में अमन चैन और शांति के लिए सभी कलेक्टर को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि 24घंटे काम काम कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं? उन्होंने राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा आ रही शिकायतों पर संज्ञान लिया और पटवारी, आर आई द्वारा बंटवारा और नामांतरण के काम में लापरवाही पर भी बात की। उन्होंने कामों को टालने, और पुरानी व्यवस्था को बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधित शिकायत न आने पाये। आम जनता की परेशानी को समझें। महिला अपराध पर अंकुश लगे।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य में कुछ आमूल चूल परिवर्तन हो तो अच्छी बात है।
आग से जंगलों को खतरा
गर्मी का समय है जंगलों को आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जंगलों को बचाने की वन विभाग की कोशिश न के बराबर है। जंगलों में आग लग जाने की घटनाएं होने पर वन विभाग पहुंचने में बहुत देरी कर देते हैं, तब तक पूरा जंगल झुलस चुके होते हैं। प्रदेश स्तर की बात करें तो बीजापुर वन मंडल में 250 स्थान में आग लगी हुई है। सुकमा, सीता नदी टाइगर रिजर्व ,गरियाबंद ,भानु प्रतापपुर ,धमतरी ,दक्षिण कोंडागांव के भी जंगल सुलग रहे हैं। जंगलों में पानी की कमी के कारण वन्य जीवों को भटकना पड़ रहा है। वे रिहायशी इलाके में आ रहे हैं।ऐसे ही समय तस्कर भी सक्रिय हो जाते हैं आग लगने से वन प्राणियों में भगदड़ बचाने से शिकार की घटनाएं भी काफी बढ़ जाती है। मनेद्रगढ़ वन मंडल की बात करें तो नए डीएफओ साहब काफी जोशीले और अनुभवी भी हैं ,हो सकता है इस बार गर्मी में कुछ सार्थक प्रयास दिखे।
विधायक पर फिल्म

साजा विधायक ईश्वर साहू पर एक फिल्म बन रही है नाम है _"दंगल द बिरनपुर फाइल्स"। फिल्म मेकर्स ने विधायक साहू से अनुमति ले ली है ।स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है। अब इसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों पर होगी ।कलाकारों के एडिशन होंगे। बिरनपुर खास इसलिए हुआ की बेमेतरा के ग्राम बिरनपुर में दो समुदायों के बीच में विवाद में ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी । तब ईश्वर साहू विधायक नहीं थे। भाजपा के इस ईश्वर साहू विधानसभा चुनावमें कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को बुरी तरीके से परास्त किया था। हो सकता है इस फिल्म के बाद साजा के भाजपा विधायक ईश्वर साहू का सांस्कृतिक कद और बढ़ जाए।
सरगुजा संभाग में एयरपोर्ट लाइसेंस

सरगुजा संभाग के लिए यह एक ऐतिहासिक दिनहै एयरपोर्ट लाइसेंस प्राप्त हो चुका है अब जल्द ही उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा भी शुरू हो जाएगी सरगुजा से हवाई सेवा के लिए मनेद्रगढ़ अंचल एवं आसपास के व्यापारी, राजनीतिक व्यक्ति ,आम संपन्न नागरिक इसका लाभ लेंगे ।नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति सरगुजा संभाग की जनता ने अपना आभार व्यक्त किया है।
अबकी बार 400 पार
400 सीटों का लक्ष्य भले ही कुछ ज्यादा लगे लेकिन यह बात तय है कि 2019 में भाजपा ने 300 पार का नारा दिखाया दिया था और यह नारा सच भी हुआ था। चुनावी माहौल मतदान तक ऊपर नीचे होता रहता है ।लेकिन आज के परिदृश्य में भाजपा के नेतृत्व वाला राजग ,सत्ता हासिल करने की होड़ में सबसे आगे नजर आ रहा है। भाजपा निरंतर चुनावी मुद्दों को धार देने में लगी हुई है। इधर विपक्ष अपना कोई आंकड़ा अभी तक नहीं बता पाया है।
नरेंद्र मोदीका चेहरा और नाम ,भाजपा का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवें नंबर पर है, यह उपलब्धि,राम मंदिर, परिवारवाद, विपक्षी पार्टियों की कमजोरी दलीलें इस बार लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेंगी।
फंस गई है पूर्ववर्ती सरकार
वर्तमान हालातो को देख कर एवं समाचार पत्रों को पढ़े तो पूर्ववर्ती सरकार कई मामले में अब दोषी नजर आ रही है। उस समय कोयला घोटाला, शराब घोटाला, गोबर घोटाला ,गोठान घोटाला , पी डी एस घोटाला, डीएम एफ घोटाला, सामने आया था।
कलेक्टर रानू साहू पर अपराध सिद्ध हुआ,वह जेल में हैं।सूर्यकांत तिवारी को भी पूर्ववर्ती सरकार के मुखिया बचा नहीं पाये। अब पूर्व मुख्यमंत्री का नाम सामने आया है। छत्तीसगढ़ के 10 लाख युवा महादेव एप सट्टेबाजी में शामिल बताए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग ही भूपेश बघेल पर आरोप लगा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल प्रत्याशी हैं परंतु उनके ऊपर संकट के बादल निरंतर घिरते जा रहे हैं। परंतु यह राजनीति है न जाने ऊंट किस करवट बैठेगा?।
विज्ञापन