Advertisment

16th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

: सुरजपुर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो को मिल रही सुविधा

Admin Mon, Aug 7, 2023

सुरजपुर । समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग द्वारा जिला प्रशासन सुरजपुर के सहयोग से संचालित सुरजपुर में स्नेह संबंल वृद्धाश्रम में बुजुर्ग लोग आराम से रह रहे हैं। जहां पर रहने वाले बुजुर्गो के देखभाल से लेकर चिकित्सकीय सुविधाएं मिल रही है। अपने परिवार से ठोकर खाने के बाद वृद्धाश्रम में आकर परिवार जैसा माहौल पाकर बुजुर्ग अच्छे से रह रहे हैं। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सुरजपुर में जहां बुजुर्गो को सुबह योग, नास्ता चाय ,दवा,खाने से लेकर दिन भर मनोरंजन कि भी व्यवस्था लगातार किया जा रहा है। किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से तत्काल जिला चिकित्सालय सुरजपुर में भर्ती कर उनका इलाज करवाया जाता है। साथ ही समय अनुसार स्नेह संबंल वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाता है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यकर्ता वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गो का सेवा अपने परिवार का समझकर करते हैं। सभी बुजुर्ग अपनी अपनी समस्याओ को बताते हैं जिसको स्नेह संबंल वृद्धाश्रम के कर्मचारियों द्वारा समुचित हल किया जा रहा है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने बताया कि अप्रैल 2022 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा स्नेह संबंल वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया गया था । स्नेह संबंल वृद्धाश्रम का भवन जिला प्रशासन सुरजपुर द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया, जिला मुंगेली जिला जशपुर और जिला सुरजपुर में वृद्धाश्रमो का संचालन छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा लगातार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा वृद्धाश्रम में किसी के मृत्यु हो जाने पर घर में सुचना प्रदान किया जाता है परिजनों के नही आने पर उनके धर्म अनुसार विधि पुर्वक अंतिम संस्कार किया जाता है। सुरजपुर स्नेह संबंल वृद्धाश्रम में वर्तमान में 21 हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं जिनकी व्यवस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है। वृद्धाश्रम में रहने के लिए अनेक लोक आते हैं। अनेक संभ्रांत वर्ग के लोग भी अपने परिवार के बुजुर्ग लोगों को रखने के लिए पुछ ताछ करने आते हैं। जहां पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा उनका कांउसलींग कर समझाईस प्रदान किया जाता है। जिससे अनेक लोगों का मन भी बदल जाता है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा भाव से वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों का सेवा किया जा रहा है। सुरेन्द्र साहू ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपिल किया है कि कोई भी बुजुर्ग या बेसहारा व्यक्ति अगर कहीं भी मिले तो स्नेह संबंल वृद्धाश्रम में पहुंचा सकते हैं या छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान को सुचना प्रदान कर सकते हैं। जिसमें उनकी देखभाल और सेवा किया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें