Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

देवभोग के दश और गोहरापदर के 17 खरीदी केंद्रों में यह स्थिति.. : धान खरीदी संकट में, बफर लिमिट से तीन गुना स्टॉक, उठाव नहीं होने से केंद्रों में जगह कि कमी.

Praveen Nishee Sat, Dec 27, 2025

देवभोग । गरियाबंद। धान खरीदी के एक माह से ज्यादा होने को हैं लेकिन खरीदी केंद्रों में अब तक उठाव नहीं होने से स्थिति गंभीर बनी हैं, देवभोग के दस खरीदी केंद्रों में बफर लिमिट से तीन गुना ज्यादा धान खरीदी केंद्रों में जमा हो चुका हैं। जिले के 56 मिलरों में से 25 मिलरों के साथ अनुबंध हो पाया हैं। उठाव नहीं होने से सभी खरीदा केंद्रों में रखरखाव और भंडारण कि समस्या बनी हुई हैं। हालत ऐसी बनी हुई है कि यदि उठाव जल्द नहीं होती हैं तो कुछ दिनों में खरीदी बंद हो सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक देवभोग ब्रांच के दस खरीदी केंद्रों में एक लाख दो हज़ार क्विटंल धान तय कि गई हैं लेकिन अब तक कुल तीन लाख तीस हजार छः सौ चौरासी (330684) क्विटंल धान कि खरीदी इन दश खरीदी केंद्रों में हों गई हैं। बफर लिमिट से तीन गुना ज्यादा धान खरीदी केंद्रों में जाम पड़ा है।

उठाव नहीं हुई तो खरीद होगी प्रभावित..

झीरीपानी खरीदी केंद्र के प्रबन्धक भूपेंद्र नायक और झाखरपरा खरीदी केंद्र प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि ज्यादा धान आने से और जगह कि कमी के चलते रख रखाव में परेशानी हों रहीं है। सभी खरीदी केंद्रों में बफर लिमिट से तीन गुना ज्यादा धान जमा हो चुका हैं और उठाव नहीं होने से जगह कम हो गया हैं और स्टेक बनाने में कठिनाई हो रहीं हैं। देवभोग ब्रांच मैनेजर अमर सिंह ठाकुर भी बफर लिमिट पार होने कि पुष्टि कि और कहां कि विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया गया हैं , उच्च अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी और डीएमओ को इसकी जानकारी भेज दी गई हैं। वहीं हाल गोहरापदर ब्रांच के 17 खरीदी केंद्रों का हैं,इन खरीदी केंद्रों में भी बफर लिमिट से तीन गुना ज्यादा धान खरीदी केंद्रों में जमा हो गया हैं

मिलरों कि कमी और भुगतान अटकने से बड़ी परेशानी..

जिले में कुल 56 मिलर्स पंजिकृत हैं उसमें से भी 20 से ज्यादा मिलर्स ब्लैकलिस्टेड हैं ऐसे में मिलर कि संख्या सिमित हो गई है और अब तक 25 मिलरों से ही अनुबंध हो पाया हैं। देवभोग ब्रांच के दश खरीदी केंद्रों में बफर लिमिट 102000 क्विंटल अब तक कुल खरीदी दस खरीदी केंद्रों में.. 330684.20 क्विंटल परिवहन अब तक नहीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें