Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ (नीला ड्रेस) में : स्वास्थ्य विभाग विकासखंड मनेन्द्रगढ़ द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Praveen Nishee Sat, Jan 24, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशानुसार आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ (नीला ड्रेस) में बालिका दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग विकासखंड मनेन्द्रगढ़ द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वप्निल तिवारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, बीईई, बीडीएम, आरबीएसके टीम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, विद्यालय की प्राचार्या सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें