Advertisment

16th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

: प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला: सुनवाई शुरू होते ही लौटाया जाने लगा पैसा

Admin Sat, Aug 12, 2023

रायपुर/राज्य शासन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के बाद चर्चित बैंक घोटाले का दबा पैसा लौटाया जाने लगा है। मामला कोर्ट में पहुंचते ही सालों पूर्व प्रियदर्शिनी बैंक की रकम दबाकर बैठे लोगों में खौफ़ है। बैंक का पैसा दबाये बैठी एक कंपनी ने प्रियदर्शिनी बैंक का सालों से दबाया साढ़े 28 लाख रुपये कोर्ट के मार्फ़त जमा कराया है। घोटाले के 16 साल बाद पहली दफा साढ़े 28 लाख रुपये का चेक नर्मदा इंफोटेक एंड विद्युत प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रेज ऐरोज फाइनेंस एंड इंस्ट्रूमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने परिसमापननाधीन इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला नागरिक सहकारी बैंक के खाते में राशि जमा किया है। चेक किसी पवन कुमार गुप्ता रितु गुप्ता की ओर से जारी किया गया है।बैंक घोटाले की जांच आदेश के बाद य़ह पहला मौका है जो दम तोड़ चुके बैंक प्रबंधन को पैसे लौटाया है। इसे भूपेश सरकार की बड़ी सफलता कहा जा सकता है। सीएम ने कहा घोटालेबाज जेल जाएंगे सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा है बैंक घोटाला की जांच का प्रतिफल मिलने लगा है। बैंक खाते में साढ़े 28 लाख जमा हुए हैं। अभी सारा पैसा लौटेगा। घोटालेबाज जल्द जेल जाएंगे। और उन्हों ने जमा राशि की पावती भी शेयर की है। हितग्राहियों में उम्मीद जागी है उप महाधिवक्ता संदीप दुबे के मुताबिक किसी कंपनी ने साढ़े 28 लाख लौटाये हैं। यह मामले में अच्छी शुरूआत मानी जा सकती है। इससे हितग्राहियों की उम्मीद जगी है कि धीरे धीरे उनके पैसे मिल जाएंगे। सभी हितग्राहियों की राशि लौटाने की दिशा में सरकार की ओर से भरसक प्रयास किया जा रहा है। बता दें उप महाधिवक्ता संदीप दुबे बैंक प्रकरण मे विशेष लोक अभियोजक भी हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें