Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

एकलव्य वनवासी बालक छात्रावास में सेवा का सशक्त संदेश : राजस्थान भवन न्यास ने जरूरतमंद छात्रों के बीच बांटी खुशियां

Praveen Nishee Fri, Jan 23, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। चैनपुर स्थित एकलव्य वनवासी बालक छात्रावास में उस समय खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब राजस्थान भवन न्यास, स्टेशन रोड मनेन्द्रगढ़ की ओर से विद्यार्थियों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। छात्रावास में अध्ययनरत लगभग 40 विद्यार्थियों के लिए 12 गद्दे एवं 6 सीलिंग फैन प्रदान किए गए, जिससे उनके रहने और अध्ययन का वातावरण और अधिक सहज एवं अनुकूल बन सकेगा।

गर्मी के मौसम में सीलिंग फैन तथा विश्राम के लिए गद्दों की व्यवस्था बच्चों के लिए किसी राहत से कम नहीं थी। सामग्री प्राप्त करते समय बच्चों की आंखों में खुशी और चेहरे पर मुस्कान यह दर्शा रही थी कि छोटी-छोटी सुविधाएं भी उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान भवन न्यास सेवा समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष श्याम सुंदर पोद्दार ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को सम्मानजनक जीवन परिस्थितियां उपलब्ध कराना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वनवासी अंचलों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलें, यही समाज की सच्ची प्रगति का प्रतीक है।

न्यास के संरक्षक रघुनाथ पोद्दार एवं पवन गोयल ने सेवा कार्यों की निरंतरता पर बल देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति और संस्था को ऐसे प्रयासों में सहभागी बनना चाहिए।

इस अवसर पर विजय गाड़ोदिया, सोहन पोद्दार, पवन गोयल, आनंद सराफ, पंकज गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

वनवासी संस्था की ओर से जगदंबा अग्रवाल, हरभजन, विनोद शुक्ला एवं प्रभात वर्मा ने राजस्थान भवन न्यास के इस सहयोग को बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन इस सकारात्मक संदेश के साथ हुआ कि जब समाज एकजुट होकर आगे आता है, तो संसाधनों की कमी भी बच्चों के हौसलों को रोक नहीं पाती।

विज्ञापन

जरूरी खबरें