Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: रजिस्ट्रार जनरल द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने पर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया

Admin Sun, Jul 9, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी । छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर में हमारे राज्य के प्रथम न्यायाधिपति माननीय  प्रशांत मिश्रा  का सुप्रीम कोर्ट ऑफ इण्डिया दिल्ली में पद्दोन्नती होने के कारण छत्तीसगढ राज्य विधिज्ञ परिषद बिलासपुर द्वारा राज्य के सभी जिलों के अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। जिसमे  मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ एमसीबी के अध्यक्ष  रामनरेश पटेल,सचिव  सूरज भान सिंह गहरवार, वरिष्ठ अधिवक्ता सफीक खान, रविन्द्र जायसवाल , राजकुमार गुप्ता, विनय पाठक, रामसेवक सोनी अधिवक्ता आयोजित समारोह में शामिल होकर अपने जिले के सम्मान में  न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया दिल्ली, माननीय रमेश सिन्हा ,मुख्य न्यायाधिपति उच्च न्यायलय बिलासपुर, अब्दुल बहाव खान  अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर का माल्यार्पण कर स्वागत किए और अपने जिले का प्रतिनिधित्व किए। साथ ही  अरविंद वर्मा  रजिस्ट्रार जनरल द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने पर हमारे प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें