Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: श्रम विभाग द्वारा पंजीयन शिविर का आयोजन 19 जून से नगरीय निकाय और जनपद पंचायतों में नियत तिथि में बनाये जाएँगे श्रम कार्ड

Admin Fri, Jun 16, 2023

मनेंद्रगढ़,16-06-2023  / कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में श्रम कार्ड के पंजीयन और नवीनीकरण हेतु ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में 19 और 20 जून को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह नगर निगम चिरमिरी में 23 और 24 जून, जनपद पंचायत खड़गवां में 26 और  27 जून, जनपद पंचायत भरतपुर में 28 और 29 जून, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में 3 जुलाई, नगर पंचायत खोंगापानी में 4 जुलाई, नगर पंचायत झगराखंड में 5 जुलाई और नगर पंचायत लेदरी में 6 जुलाई को शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री दुग्गा ने आमजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर स्थल में आकर श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठायें।

विश्व योग दिवस की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

मनेंद्रगढ़, 16-06-2023/ कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में विश्व योग दिवस 21 जून को जिलास्तरीय कार्यक्रम के आयोजन को लेकर ज़िलाधिकारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। सभी विभागों के समन्वय से विश्व योग दिवस स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल मनेंद्रगढ़ के खेल परिसर में प्रातः 6:30 बजे से 8 बजे तक मनाया जायेगा। कार्यक्रम में सभी धार्मिक संस्थाओं, सांस्कृतिक संगठनों, युवा मितान क्लब, खेल संघों, लोक कलाकारों, पत्रकारों तथा अन्य सभी प्रबुद्ध जनों को योगाभ्यास के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें