Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: शिविर लगाकर श्रमिकों का किया जा रहा पंजीयन नवीनीकरण

Admin Sat, Jul 1, 2023

मनेंद्रगढ़, 1 जुलाई 2023 / कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जनपद पंचायत और नगरीय निकायों में पंजीयन शिविर लगाकर नवीन श्रम कार्ड बनाये जा रहे हैं। जनपद पंचायत भरतपुर में आयोजित शिविर में श्रम अधिकारी द्वारा शिविर में बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिक को प्रथम 2 प्रसव पर मिनीमाता महतारी जतन योजनापंजीकृत श्रमिकों के प्रथम 2 बच्चों को नौनिहाल छात्रवृतिमेधावी छात्रछात्रों हेतु मेधावी छात्रछात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजनामुख्यमंत्री श्रमिक आवास योजनापंजीकृत श्रमिक के प्रथम दो पुत्रियों को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, 59 से 60 वर्ष आयु वर्ग के श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक सियान योजनापंजीकृत श्रमिक के मृत्यु पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना जैसे जन्म से मरण तक की विभिन्न महत्कांक्षी योजनाएं संचालित किया जाता है। इन योजनाओं का लाभ लेने श्रमिकों को अपना पंजीयन एवं जिनका पंजीयन नवीनीकरण की वैधता समाप्त हो चुकी है उन्हें अपना पंजीयन नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। श्रमिक अपना पंजीयनपंजीयन नवीनीकरण एवं संचालित योजनाओं हेतु आवेदन जिला श्रम कार्यालयनजदीकी च्वाइस सेंटर या मोबाइल एप श्रमेव जयते से कर सकते हैं। श्रम पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जून से 30 जून तक जनपद पंचायत भरतपुर के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के अन्तर्गत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 110 नवीन पंजीयन और 40 हितग्राहियों का नवीनीकरण नवीनीकरण किया गया।बशिविर में कल्याण निरीक्षक  संजय राजवाड़ेडाटा एंट्री ऑपरेटर  राजकुमार मरिया,  नागेश राजवाड़े उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें