Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा : बचपन प्ले स्कूल, मनेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Praveen Nishee Mon, Jan 26, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल, मनेंद्रगढ़ में 77वी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा मे माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

तत्पश्चात ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। साथ ही भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगाए गए जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

इस अवसर पर कक्षा यूकेजी के छात्रों के द्वारा नृत्य एवं देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। कक्षा एलकेजी के छात्राओं के द्वारा भाषण एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई।साथ ही कक्षा नर्सरी के छात्राओं के द्वारा कविता वाचन किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के संचालक श्रीमती ज्योति ताम्रकार ,श्रीमती तोषी अग्रवाल, आशी कक्कड़, संजीव ताम्रकार ,आशीष कक्कड़ एवं प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी अभिभावकों का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनाली दास ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया तथा संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी।

कार्यक्रम के अंत में सभी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई तथा मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं साधना सिंह, रेखा दोहरे ,शिल्पी सिन्हा, प्रियंका सिंह, वैष्णवी जायसवाल, आरिका खान, बी साई प्रीति, नंदिनी साहू, रश्मि प्रसाद, रुचि सेन, सौम्या सेन, पूजा सोंधिया, रक्षा यादव, सृष्टि केवट, सुनीता राम, फरहीन बानो एवं विधालय के एकाउंटेंट राकेश कुमार पटवा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें