Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: खान बचाव केंद्र मनेन्द्रगढ़ में सेवानिवृत्त कर्मचारी को सम्मानित किया गया .

Admin Sun, Mar 31, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। एसईसीएल खान बचाव केंद्र मनेन्द्रगढ़ में वाहन चालक के रूप में कार्यरत शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित किया गया .उल्लेखनीय है कि शैलेन्द्र कुमार ने अपने सेवाकाल का चालीसवां और अंतिम कार्यकाल खान बचाव केंद्र मनेन्द्रगढ़ से पूरा किया, इसके पहले वे लगभग छत्तीस वर्ष तक एसईसीएल राजनगर ओपन कास्ट खदान में कार्यरत रहे . सेवानिवृत्ति के अवसर पर शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को फूल-माला, तिलक तथा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. खान बचाव केंद्र मनेन्द्रगढ़ के महाप्रबंधक मनोज विश्नोई ने एक लम्बे सेवाकाल को बेदाग पूरा करने पर शैलेन्द्र कुमार को बधाइयाँ दी . उन्होंने शैलेन्द्र कुमार के मृदु व्यवहार को प्रेरणादायक बताया .यह पूरा सम्मान समारोह खान बचाव केंद्र मनेन्द्रगढ़ स्थित व्याख्यान कक्ष में धूमधाम से संपन्न हुआ जिसमे शैलेन्द्र कुमार के परिवार जनों समेत खान बचाव केंद्र मनेद्र्गढ़ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए . कार्यक्रम का संचालन वी डी गर्ग द्वारा किया गया .

विज्ञापन

जरूरी खबरें