Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: संयुक्त संचालक श्री केराम की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Admin Fri, Jun 16, 2023

कोरिया 16 जून 2023/कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि  यशवंत केराम, संयुक्त संचालक कृषि, संभाग सरगुजा अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2023 की तैयारियों एवं विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले के कृषि विभाग के समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय उप संचालक कृषि कोरिया के सभाकक्ष आयोजित की गई है। उक्त बैठक में कोरिया जिले के उप संचालक कृषि, अनुविभागीय अधिकारी कृषि- बैकुण्ठपुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  बैकुण्ठपुर और सोनहत तथा समस्त कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में  यशवंत केराम, संयुक्त संचालक कृषि द्वारा गत वर्ष 2022-23 के लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा की गई तथा आगामी खरीफ वर्ष 2023 की तैयारियों की विस्तार में समीक्षा की गई। संयुक्त संचालक कृषि, संभाग सरगुजा द्वारा शासन की महतवपूर्ण योजनाओं जैसे कि गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मिलेट्स क्षेत्राच्छादन में वृद्धि हेतु विशेष कार्ययोजना, फसलवार क्षेत्राच्छादन लक्ष्य पूर्ति, खाद-बीज भण्डारण की भण्डारण एवं वितरण, खाद बीज कीटनाशक गुण नियंत्रण, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदाय किये गए। साथ ही आगामी खरीफ 2023 में शासन की महतवपूर्ण योजनाओं से अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें