Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

प्रदेश पत्रकार यूनियन में बड़ा संगठनात्मक धमाका : रोशनलाल अवस्थी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, पत्रकार हितों की लड़ाई को मिली नई धार !

Praveen Nishee Fri, Jan 30, 2026

गरियाबंद।अमलीपदर। प्रदेश पत्रकार यूनियन छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार के तहत एक अहम और प्रभावशाली निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार रोशनलाल अवस्थी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही प्रदेश की पत्रकारिता में नई ऊर्जा, मजबूती और तेवर देखने को मिल रहे हैं।

प्रदेश पत्रकार यूनियन छत्तीसगढ़ (पंजीयन क्रमांक 617) द्वारा जारी अधिकृत आदेश के अनुसार, रोशनलाल अवस्थी को यह जिम्मेदारी अप्रैल 2026 से मार्च 2027 की अवधि के लिए सौंपी गई है। वे वर्तमान में हरिभूमि / जोगी जगत न्यूज नेटवर्क से संबद्ध हैं और गरियाबंद जिले के अमलीपदर क्षेत्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सशक्त, निर्भीक और जनपक्षधर लेखनी के लिए जाने जाते हैं।

यूनियन नेतृत्व का स्पष्ट मानना है कि रोशनलाल अवस्थी की नियुक्ति से पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती को निर्णायक गति मिलेगी। वे जमीनी पत्रकारों की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक बेबाकी से पहुंचाने के लिए पहचाने जाते हैं।

इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सान्याल एवं प्रदेश महासचिव सतीश बौद्ध के हस्ताक्षर के साथ अधिकृत प्रेस पहचान पत्र जारी किया गया। संगठन के भीतर और बाहर इस फैसले का जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

स्पष्ट संदेश:

अब पत्रकार हितों पर हमला बर्दाश्त नहीं —प्रदेश पत्रकार यूनियन छत्तीसगढ़ पूरी ताकत से मैदान में!

विज्ञापन

जरूरी खबरें