Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन ने प्रशासन से पुनर्वास की मांग : भूपेंद्र क्लब की भूमि से हटाए गए दुकानदारों के परिवारों के समक्ष रोज़ी-रोटी का संकट

Praveen Nishee Wed, Jun 11, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बस स्टैंड स्थित भूपेंद्र क्लब की भूमि पर वर्षों से दुकानों के माध्यम से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे 22 दुकानदारों को प्रशासन द्वारा हाल ही में हटाया गया। बुलडोजर चलाकर इन दुकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने जीवनयापन और रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन ने प्रशासन से मांग की है कि सभी प्रभावित दुकानदारों को मानवीय दृष्टिकोण से देखते हुए पुनः उसी स्थान पर या समीप किसी स्थान पर वैकल्पिक दुकानें बनवाकर दी जाएं, ताकि वे अपने परिवार का जीवन-निर्वाह कर सके, ये दुकानदार लंबे समय से इस स्थान पर काम कर रहे थे और उनके पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है। ऐसी स्थिति में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए इनके पुनर्वास की दिशा में शीघ्र कदम उठाना चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें