Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

वी क्लब की अध्यक्ष : श्वेता पोद्दार को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का अवार्ड

Praveen Nishee Tue, Apr 29, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता पोद्दार को 32 क्लबों में से "सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष" के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में किए गए विविध और व्यापक जनसेवा कार्यों की मान्यता स्वरूप प्रदान किया गया।

श्रीमती पोद्दार के नेतृत्व में वी क्लब ने जनकल्याण के अनेक कार्यों को अंजाम दिया, जिनमें स्कूलों में आर ओ प्यूरीफायर, पंखों की व्यवस्था,विद्यार्थियों को ठंडे पानी की बोतलें व मटके प्रदान करना,निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,पाँच निर्धन कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराना,नशामुक्ति रैली का संचालन व हेल्मेट वितरण के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्रमुख है.

इनके अलावा भी श्रीमती पोद्दार ने अनगिनत सामाजिक सरोकार के कार्यों को अपनी अध्यक्षता के दौरान सफलतापूर्वक पूर्ण किया।सम्मान ग्रहण करते समय अपने उद्बोधन में श्वेता पोद्दार ने कहा: कि“यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं, उन सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों के लिए है जिन्होंने मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर समाज सेवा के इस सफर को सार्थक बनाया। वी क्लब का उद्देश्य सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। मैं इस सम्मान को आने वाली ज़िम्मेदारियों का एक संकेत मानती हूँ, और विश्वास दिलाती हूँ कि हमारा प्रयास सदैव जनकल्याण की दिशा में रहेगा।”उनके इस समर्पण भाव और नेतृत्व क्षमता की चारों ओर सराहना हो रही है। मनेन्द्रगढ़ में यह सम्मान नगरवासियों के लिए भी गर्व का विषय बन गया है।

नए पी एस टी और अनीता को एरिया एडवाइजर-प्रीती को एरिया आफिसर एवं प्रतिभा को एरिया सचिव बनने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए क्लब को शानदार गतिविधियो के 45 से भी ज्यादा अवार्ड से नवाजा गया अपने इस स्वणिम कार्यकाल में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से साथ दिया उनका तहेदिल से धन्यवाद भी दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें