Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

माध्यमिक शाला कठौतिया ग्राउंड में एकदिवसीय योग शिविर संपन्न : स्वस्थ और रोग मुक्त भारत के निर्माण में योग का विशेष महत्व -उपाध्याय

Praveen Nishee Sat, Feb 7, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी । योग के आठ अंगों में से चौथा अंग प्राणायाम है। स्वस्थ और रोग मुक्त भारत के निर्माण में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योग पहले सिर्फ कुछ योग संस्थाओं और प्राचीन पुस्तकों तक सीमित था उसे अब जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पतंजलि योग समिति कर रही है-उक्ताशय के विचार पूर्व माध्यमिक शाला कठौतिया के प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय -इंटीग्रेटेड योग शिविर के अवसर पर जिला योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कठौतिया के सरपंच दीपक कुमार उप सरपंच गणेश रवि, प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक राम प्रसाद आयाम ,सहित ,महिला पतंजलि योग समिति की ओर से समाजसेविका रूपा पोद्दार, कल्पना सिंह राजपूत भी उपस्थित थीं। आमंत्रित अतिथियों का स्वागत स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीमती तारा राज किशोरी मिंज, मनीषा पांडे , योगेश कुमार लहंगीर, श्रीमती प्रीति राय, प्रतिभा सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए योगेश कुमार लहंगीर ने योग के महत्व को प्रतिपादित किया। इस अवसर पर गौ विज्ञान परीक्षा के लिए चयनित परीक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार का वितरण भी अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में योग समिति के वरिष्ठ योग साधकों का आभार प्रदर्शन मनीषा पांडे एवं योगेश कुमार ने किया। योग को दैनिक दिनचर्या में अपने के संकल्प के साथ सरपंच ग्राम पंचायत कठौतिया दीपक कुमार ने निकट भविष्य पर बड़े पैमाने पर योग शिविर लगाने की सहमति प्रदान की। जिसका उपस्थित जन समुदाय ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें