Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

रोशन लाल अवस्थी की कलम से : बढ़ते दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी ने की सरपंचों के साथ बैठक

Praveen Nishee Thu, May 15, 2025

अमलीपदर। गरियाबंद। क्षेत्र में बढ़ती दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए थाना प्रभारी दिल्ली कुमार मेश्राम ने आज क्षेत्र के सभी सरपंचों और सरपंच प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में क्षेत्र में हो रही अनैतिक गतिविधियों की जानकारी साझा करने और नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सरकार के मंशा पर जोर दिया गया।

थाना प्रभारी ने सरपंचों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध दारू कारोबार और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलग्न लोगों के बारे में पूरी जानकारी थाने को दें। इसके साथ ही, उन्होंने नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सतर्क रहने और ऐसे मामलों की सूचना थाने में तत्काल देने की अपील की।

प्रभारी ने यह भी कहा कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति को क्षेत्र में घूमते हुए देखा जाए, तो उसकी सूचना तत्काल थाने को दें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस बैठक में मैनपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष हलमन ध्रुव समेत क्षेत्र के अन्य सरपंच उपस्थित रहे। उन्होंने थाना प्रभारी को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह की बैठकें भविष्य में भी आयोजित की जाएंगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें