Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के : संघर्ष से मिली कामयाबी

Praveen Nishee Thu, May 1, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के उपप्रांत अध्यक्ष दिनेश सिंह संभाग अध्यक्ष हजरत अली एवं प्रांतीय, संभाग, जिला पदाधिकारी एवं सदस्यों की अथक प्रयास संघर्ष का परिणाम यह रहा है कि सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता का प्रमोशन का प्रतिफल दो दिवस के अंदर प्राप्त हो गया। शिक्षा अधिकारी संयुक्त संचालक सरगुजा को बहुत-बहुत धन्यवाद प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की तरफ से दी गई है।इसी प्रकार से हम सब की समस्याओं का निरंतर समाधान करते रहे यह हम सभी आशा करते हैं।

साथ ही 1998 से 2004 के पूर्व के सभी शिक्षक साथियों को आश्वासन भी देते हैं की निरंतर उनके स्थानीय समस्याओं को प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ उठाता रहेगा एवं एक सूत्रीय मांग 98 से गणना पेंशन जीपीएफ मुख्य मांग पर अपनी आवाज उठाता रहेगा, और इस लक्ष्य को प्राप्त करके रहेगा बशर्त सभी शिक्षक साथी एक जूटता बनाएं रहे और अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हम पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि हमारे मुख्य मांग एक सूत्रीय अवश्य पूरा होगा।

अतः 1998 से 2004 के पूर्व के सभी शिक्षक संघ संगठन से ऊपर उठकर अपने हक एवं अधिकार कि इस लड़ाई में प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का साथ दें और आवश्यक ब्लॉक स्तरीय संभाग स्तरीय जिला स्तरीय बैठकों में शामिल हो, हमारा एक लक्ष्य एक आवाज, 98 से गणना पेंशन जीपीएफ। साथ आप सभी का, कार्य हमारा, लक्ष्य प्राप्ति में कामयाबी अवश्य मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें