Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

खड़गांवा में पशु चिकित्सकों ने किया : सफल जटिल ऑपरेशन, बछड़े की बचाई जान

Praveen Nishee Sun, Jan 11, 2026

खड़गांवा । एमसीबी। जिला एमसीबी के खड़गांवा गांव में पशुपालक राजकमल के नवजात बछड़े की गंभीर हालत को देखते हुए MVU 1962 की टीम द्वारा एक जटिल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) सफलतापूर्वक की गई।

यह सर्जरी डॉ. विनोद सिंह एवं डॉ. बी. के. तांजे पैरावेट, उपासना यादव और पंकज द्वारा पूरी चिकित्सकीय सावधानी और विशेषज्ञता के साथ की गई। बछड़ा जन्म के समय गंभीर स्तिथि में फसा था (जिसे डिस्टोकिया कहा जाता है )से ग्रसित था, जिससे उसकी और मादा गाय के जान को खतरा बना हुआ था। समय पर सूचना मिलने पर दोनों चिकित्सक तत्कालीन रात्रि 8:00 बजे मौके पर पहुँचे और तत्काल ऑपरेशन कर बछड़े की जान बचाई।

कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद सर्जरी सफल रही। ऑपरेशन के बाद बछड़े की स्थिति स्थिर है तथा उसमें सुधार देखा जा रहा है। पशुपालक राजकमल ने डॉ. विनोद सिंह और डॉ. बी. के. तांजे और टीम की तत्परता, मेहनत और मानवीय सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं एमवीयू 1962 की उपयोगिता और पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें