Advertisment

16th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ में : चौथी अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन

Praveen Nishee Sat, Dec 20, 2025

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ में चौथी अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन

मनेंद्रगढ़। एनसीबी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ में आज कक्षा नर्सरी से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों हेतु चौथी अभिभावक–शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया।

बैठक में स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, द्वितीय आवधिक मूल्यांकन (PA-2), कक्षा कार्य, उपस्थिति तथा समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने बैठक को सफल और सार्थक बनाया।

इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी के द्वितीय आवधिक मूल्यांकन के परिणाम साझा किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की विशेष रूप से सराहना की गई। साथ ही आगामी परीक्षाओं की तैयारी, अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था एवं गृहकार्य प्रबंधन पर भी विचार-विमर्श हुआ। अभिभावकों को बच्चों के मोबाइल उपयोग, अध्ययन अनुशासन एवं समय-सारिणी को लेकर उपयोगी सुझाव दिए गए।

बैठक में खेलकूद, योग, पर्यावरण जागरूकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के प्रस्तावित शैक्षणिक भ्रमण पर भी चर्चा की गई।

अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना करते हुए पाठ्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए, जिन्हें विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने स्वागत योग्य बताते हुए सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें