Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

बचपन प्ले स्कूल में : कहानी कथन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Praveen Nishee Sun, Feb 1, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । बचपन प्ले स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आकर्षक स्तर की कहानी कथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप से लेकर नर्सरी तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अलग-अलग कहानियों को भाव-भंगिमा, हाव-भाव और प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ प्रस्तुत कर शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता, भाषा कौशल और मंच पर बोलने की क्षमता का विकास करना था।

विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को प्रतियोगिता के लिए पूर्व से ही मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे बच्चे बिना झिझक मंच पर अपनी बात रख सके। प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति ताम्रकार, श्रीमती आशी कक्कड़, श्रीमती मीनू सिन्हा एवं श्रीमती तोषी अग्रवाल ने निभाई। विद्यालय की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने अभिभावकों को संबोधित किया। सभी सहयोग करने हेतु उन्हें धन्यवाद दिया। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी “अ” से आथर्व मंडल प्रथम, ताहीती हल्दार द्वितीय स्थान पर तथा साकेत साहू एवं कवीश अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे।

इसी क्रम में नर्सरी “ब” से सचिका शर्मा प्रथम, शिविका केशरवानी द्वितीय स्थान पर तथा रणवीत कुमार राम एवं विआंश वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में कक्षा प्ले ग्रुप से आद्विक सिंह प्रथम स्थान पर तथा ओम मुखर्जी द्वितीय स्थान पर रहे।

अंत में विद्यालय की डायरेक्टर ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं साधना सिंह, नंदिनी शाह, सुनिता राम, सीमा सेन,रेखा दोहरे, पूजा सोंधिया,सबा परवीन का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें