Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

35 किलोमीटर साइकिलिंग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया सतीश द्विवेदी : बच्चों को प्रकृति के बारे में बताएं पर्यावरण के बारे में बताएं, उनके फायदे और नुकसान के बारे में बताएं-सतीश द्विवेदी

Praveen Nishee Mon, Apr 28, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सतीश द्विवेदी ने के द्वारा फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान अंतर्गत 35 किलोमीटर साइकिलिंग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, उनके द्वारा वीडियो जारी कर बताया गया कि ( फिट इंडिया ) हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए सुबह कम से कम 45 मिनट व्यायाम जरूर करना चाहिए, इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं, व्यायाम में जरूरी नहीं की आप साइकलिंग ही करें,व्यायाम में पैदल चलना, जॉगिंग, योगा, दौड़ना कुछ भी कर सकते हैं, पहले जितना हो सके उतना करना चाहिए फिर धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए, पर्यावरण संरक्षण पर बताया गया कि प्रकृति प्रेरणादाई और हम सबको हमेशा ही कुछ ना कुछ देती है, उसके बावजूद लगातार अत्यधिक मात्रा में दोहन होता है, प्रकृति को बढ़ाने का काम नहीं करते बल्कि दोहन करने का काम करते हैं, अपने फायदे के लिए कुछ भी करने को तैयार है, जब हम प्रकृति का दोहन करेंगे तो वह हमारा दोहन करेगी ही,वह किसी भी रूप में हो सकता है, वह पहाड़ों के भूस्खलन के रूप में हो सकता है, केदारनाथ जैसी त्रासदी के रूप में भी हो सकता है, तूफान के रूप में हो सकता है, नदियों में बाढ़ की स्थिति के रूप में हो सकता है, भूकंप , ज्वालामुखी के रूप में हो सकता है, आदि, हमें चाहिए कि हम वन , जंगलों को, नदियों को, पहाड़ों को सुरक्षित रखें, इससे ही हमारा जीवन है, बच्चों को प्रकृति के बारे में बताएं पर्यावरण के बारे में बताएं, उनके फायदे और नुकसान के बारे में बताएं,

विज्ञापन

जरूरी खबरें