Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

छत्तीसगढ़: अतीत से अब तक : छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल को भेंट की गई पुस्तक “छत्तीसगढ़: अतीत से अब तक”

Praveen Nishee Wed, Feb 4, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल श्री रामेन डेका को आज लोकभवन में पुस्तक “छत्तीसगढ़: अतीत से अब तक” भेंट की गई। यह वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडेय की छठवीं पुस्तक है। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना की और श्री पाण्डेय को साधुवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि श्री रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। उनका विवाह श्रीमती रानी डेका काकोटी से हुआ है तथा उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने असम के गुवाहाटी विश्वविद्यालय अंतर्गत प्राग्ज्योतिष कॉलेज से दर्शनशास्त्र एवं अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

श्री डेका वर्ष 1977 से सक्रिय राजनीति में हैं। वे वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे तथा वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे दो बार संसद सदस्य भी रह चुके हैं। वर्ष 2009 में असम के मंगालदोई निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए और 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए। इसके साथ ही वे लोकसभा अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे।

श्री रामेन डेका ने 31 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, जिससे उनके विशिष्ट राजनीतिक करियर में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें